फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस और उसके सहयोगी दल हैं महिला विरोधी : प्रियंता शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। भाजपा की प्रदेश सचिव एवं जिला सह प्रभारी प्रियंता शर्मा ने कुल्लू के अटल सदन में शनिवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध कर कांग्रेस ने अपनी सोच को उजागर किया है। यह स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल महिलाओं के सशक्तीकरण के खिलाफ हैं।
विज्ञापन

प्रियंता शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से लाया गया यह ऐतिहासिक कानून महिलाओं को राजनीतिक भागीदारी में सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों की ओर से इसका विरोध करना उनकी संकीर्ण मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं को केवल वोट बैंक के रूप में देखा है। इस मसले को लेकर उन्होंने सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी सहित टीएमसी की नेता ममता बनर्जी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस दौरान जिला प्रभारी बिहारी लाल शर्मा, जिला अध्यक्ष अमित सूद, रचना ठाकुर, बिंदिया सूद, अनुपमा और विनोद भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें