फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: हर बच्चे को आज पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिले में पल्स पोलियो खुराक लेने से कोई भी बच्चा न छूटे, इसके लिए सभी संबंधित अधिकारी कार्ययोजना के अनुसार काम करें। अतिरिक्त उपायुक्त अश्वनी कुमार ने जिले में 28 जून को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान की तैयारियों को लेकर जिला टास्क फोर्स की बैठक की। बैठक में बूथ कवरेज तथा 29-30 जून को घर-घर जाकर दवा पिलाने की रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक में माइक्रो-प्लान पर चर्चा करते हुए कुल्लू, बंजार, जरी, नग्गर और निरमंड ब्लॉकों के लक्षित बच्चों, टीमों और बूथों की विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन

उन्होंने विभागीय समन्वय के साथ एचआरटीसी, पुलिस विभाग, महिला एवं बाल विकास, आयुर्वेद विभाग, आंगनबाड़ी और पंचायती राज संस्थाओं की भूमिका का महत्व बताते हुए सभी को इस कार्य में सहयोग करने को कहा है। उन्होंने बताया कि जिले के बस अड्डों सहित सभी ट्रांजिट पॉइंट पर भी पोलियो बूथ स्थापित किए जाएंगे ताकि पर्यटकों के 0-5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें