भुंतर (कुल्लू)। बंदरोल के पास एक कार और स्कूटी के बीच टक्कर हो गई। इसमें स्कूटी सवार व्यक्ति घायल हो गया है। भुंतर पुलिस को दी शिकायत में हरप्रीत सिंह ने कहा कि वह 13 जनवरी को निजी कार्य से रायसन गए थे।
रायसन से अपनी कार से आ रहे थे तो जवाहर नवोदय विद्यालय के नजदीक उनके आगे कुल्लू की तरफ जा रही एक ऑॅल्टो कार और मनाली की तरफ से आ रही स्कूटी के बीच टक्कर हो गई है। स्कूटी चालक घायल हो गया। उसे 108 एंबुलेंस में कुल्लू अस्पताल लाया गया। घायल स्कूटी चालक की पहचान संजय कुमार के रूप में हुई है। एसपी कार्तिकेयन ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद