फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मनाली के मालरोड पर 324 महिलाओं ने डाली नाटी

Fri, 17 Jan 2025 11:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
रिहर्सल--मनाली में विंटर कार्निवाल के दौरान महानाटी की तैयारी को लेकर रिहर्सल में जुटी महिलाएं।
विज्ञापन
पर्यटक भी झूमे, विंटर कार्निवल में होने वाली महानाटी की हुई रिहर्सल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मनाली (कुल्लू)। विंटर कार्निवल-2025 में होने वाली महानाटी के लिए शुक्रवार को राइट बैंक की महिलाओं की रिहर्सल हुई। 108 महिला मंडलों की 324 महिलाओं ने एक साथ नाटी डाली तो परिवेश कुल्लवी संस्कृति के रंग में रंग गया।

पर्यटक भी नाटी देख झूम उठे। कार्निवल के दौरान दो दिन महानाटी होगी। इसमें एक दिन लेफ्ट बैंक तो एक दिन राइट बैंक की महिलाएं महानाटी में हिस्सा लेंगी। शुक्रवार को मनाली के मालरोड पर महानाटी की रिहर्सल की गई। राइट बैंक से 108 महिला मंडलों ने इसमें भाग लिया। सभी महिला मंडलों से तीन-तीन महिलाएं आमंत्रित की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले बुधवार को लेफ्ट बैंक की महिला मंडलों की रिहर्सल हुई। गौरतलब है कि हर साल दो से छह जनवरी स्तरीय विंटर कार्निवल होता है।

इस साल पर्यटन को बढ़ावा देने और स्थानीय लोगों की मांग पर कार्निवल की तिथि में बदलाव किया गया है। इस साल कार्निवल 20 से 24 जनवरी तक चलेगा। इसकी तैयारियां जोरों पर चली हैं। इससे पहले बुधवार को लेफ्ट बैंक की 90 महिला मंडलों की महिलाओं ने महानाटी की रिहर्सल की थी। कार्निवल में 21 और 23 जनवरी को महानाटी होगी।

कई इलाकों में बर्फबारी होने के बावजूद 108 महिला मंडल रिहर्सल करने पहुंचे। रिहर्सल में सभी महिलाएं रंग-बिरंगे पट्टू और धाठू में नजर आईं।

पर्यटकों ने भी महानाटी का लुत्फ लिया। पर्यटकों ने इस ऐतिहासिक प्लीज को अपने कैमरे में कैद किया और सेल्फी भी ली।

इस अवसर पर विधायक भुवनेश्वर गौड़, एसडीएम रमण कुमार शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें