कुल्लू। राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। बीए, बीएससी, बीकॉम और बीवॉक में प्रवेश के लिए काॅलेज की वेबसाइट पर फार्म और प्रास्पेक्टस उपलब्ध हैं। 12वीं कक्षा की मेरिट के आधार पर प्रवेश मिलेगा। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए महाविद्यालय प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है, जिस पर विद्यार्थी कार्यालय दिवस में संपर्क कर सकते हैं।
सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी की ओर से प्रवेश के लिए निर्धारित मानकों को पूरा करने वाले विद्यार्थी महाविद्यालय की वेबसाइट www.gckullu.ac.in पर पंजीकरण के बाद आवेदन कर सकते हैं। प्राचार्या डाॅ. ब्रिजबाला ने बीए प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए इच्छुक विद्यार्थियों से मेजर विषय का चुनाव सावधानीपूर्वक करने की सलाह दी है। उन्होंने बताया कि राजनीति विज्ञान, इतिहास और हिंदी विषय की मेरिट का कटआफ काफी अधिक होता रहा है।
प्राचार्य ने बताया कि यदि किसी विद्यार्थी की इच्छा राजनीति विज्ञान मेजर विषय के रूप में पढ़ने की है और 12वीं कक्षा में उसका अंक प्रतिशत 70 प्रतिशत से कम है तो ऐसे छात्र मेजर विषय के रूप में अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, भूगोल, संगीत का चुनाव करें, जिससे माइनर विषय में उन्हें राजनीति विज्ञान मिलने की संभावना रहती है।
कहा कि किसी भी समस्या के लिए महाविद्यालय के हेल्पलाइन नंबर बीए के लिए डाॅ. हीरामणि 94591-02717 और 70183-72774, प्रो. निश्चल शर्मा 94181-88365, प्रो. अजय 89883-16717, डाॅ. ठाकुर सेन 70186-51809, बीएससी के लिए प्रो. जय प्रकाश शर्मा 98160-03178, डाॅ. हरीश 70189-09217, बीकॉम के लिए डाॅ. मनीष सूद 80917-48050 और बीवॉक के लिए सागर सूद 98162-29600 पर संपर्क कर सकते हैं।
....
बीबीए-बीसीए में 40-40 सीटों पर होगा एडमिशन
कुल्लू। सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी से संबद्ध राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में बीबीए-बीसीए की 40-40 सीटों पर दाखिला होगा। इसके लिए काॅलेज की वेबसाइट पर आवेदन किया जा सकता है। बीबीए के लिए प्रो. सोम किशन 8219922016 और बीसीए के लिए डाॅ. निर्मला 9418170041 से संपर्क किया जा सकता है।