फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात को शरची गांव में होंगे सीएम सुक्खू : उपायुक्त

Mon, 05 May 2025 10:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। उपायुक्त तोरुल एस राविश ने बताया कि 7 मई को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बंजार विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर होंगे। इस दौरान सीएम करोड़ों की विकास योजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम बंजार विधानसभा क्षेत्र के शरची में होगा। मुख्यमंत्री कार्यक्रम में मुख्यातिथि होंगे। बताया कि मुख्यमंत्री का 7 मई को रात्रि ठहराव शरची गांव में होगा। वह शरची में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनेंगे।
बताया कि इससे पहले मुख्यमंत्री नेचर पार्क देहुरी में जनसभा को संबोधित करेंगे। शरची गांव में विभिन्न विभागों की विकास प्रदर्शनियां भी लगाई जा रही हैं। निशुल्क मेडिकल चेकअप कैंप का भी आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर शरची में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के प्रवास की तैयारियां प्रशासन ने पूरी कर ली हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें