फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बीपीएल में शामिल होने के लिए 17 तक करें आवेदन

Mon, 05 May 2025 10:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। बीपीएल सूची में शामिल होने के लिए अब 17 मई तक आवेदन किया जा सकेगा। परियोजना अधिकारी जिला ग्रामीण अभिकरण कुल्लू जयवंती ठाकुर ने बताया कि ग्रामीण विकास विभाग ने पूर्व की अधिसूचना में आंशिक संशोधन करते हुए यह तिथि बढ़ाई है।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि बीपीएल परिवारों के चयन के माध्यम से इच्छुक परिवार बीपीएल सूची में शामिल होने के लिए आवेदन कर सकते हैं। वे आवेदन आवश्यक घोषणापत्र के साथ संबंधित पंचायत में 17 मई तक प्रस्तुत कर सकेंगे। आठ मई तक उपमंडल अधिकारी तीन सदस्यों की सत्यापन समिति का गठन करेंगे। इसमें पंचायत सचिव, पटवारी एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शामिल होंगे। समिति की सूचियों को 25 जून तक सार्वजनिक जांच के लिए पंचायत के नोटिस बोर्ड पर लगाया जाएगा। संपूर्ण प्रक्रिया 15 अक्तूबर तक पूरी कर ली जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें