फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बंजार के रौनाला में निर्मित पार्किंग का सीएम ने किया लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
बंजार (कुल्लू)। उपमंडल बंजार के रौनाला में नव निर्मित पार्किंग का मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को लोकार्पण किया। पार्किंग 6 करोड़ की लागत से बनी है। लोगों को अब बंजार में वाहन पार्क करने में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

मुख्य बाजार बंजार से जगह की कमी से आम लोगों को अपने वाहन पार्क करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पर्यटकों को भी बाजार में अगर कोई सामान खरीदना हो तो गाड़ियों को पार्क करने की सुविधा न होने से सीधा बंजार से निकलना पड़ता है। इस पार्किंग के लोकार्पण के बाद अब आम लोगों को अपने वाहनों को पार्क करने की सुविधा मिलेगी। उप मंडलाधिकारी बंजार पंकज शर्मा का कहना है कि पार्किंग से काफी हद तक बेतरतीब ढंग से पार्क होने वाले वाहनों से भी लोगों को निजात मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें