फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: वारालाचा टॉप और दीपक ताल पर जिला प्रशासन का स्वच्छता अभियान

Wed, 01 Oct 2025 10:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
उपायुक्त किरण भड़ाना के नेतृत्व में 2.50 क्विंटल कचरा एकत्रित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

केलांग (लाहौल-स्पीति)। प्रशासन और साडा के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को समुद्रतल से 16,500 फीट ऊंचे बारालाचा टॉप और दीपक ताल में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व उपायुक्त किरण भड़ाना ने किया।
अभियान के दौरान बारालाचा टॉप से लगभग 55 बैग में 2.50 क्विंटल कचरा एकत्रित किया। इसमें प्लास्टिक, बोतलें और अन्य अवशिष्ट शामिल थे। दीपक ताल में भी सफाई अभियान चलाकर शीशे की बोतलें और प्लास्टिक कचरा एकत्रित किया गया।
विज्ञापन

अभियान में जिला प्रशासन के साथ हीलिंग हिमालयास, साहस एनजीओ, सीमा सड़क संगठन के ओसी लेफ्टिनेंट कर्नल तेजस मोरे और उनकी टीम, साडा के अंतर्गत कार्यरत वास्की ट्रेडर्स और उनके सहयोगियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक शिवानी महला, सहायक आयुक्त कल्याणी तिवाना, वन मंडलाधिकारी इंद्रजीत सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रोशन लाल, जिला पंचायत अधिकारी सचिन, जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय डोगरा, उपनिदेशक बागवानी मीनाक्षी शर्मा, जिला कृषि अधिकारी मुंशी राम ठाकुर, एसडीओ पीडब्ल्यूडी नरेश ठाकुर, एसडीओ आईपीएच संजीव बोध सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा महिला मंडलों ने भाग लिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें