फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: क्रिसमस की चमक, डीजे की धमक से जश्न में डूबी मनाली

Wed, 24 Dec 2025 10:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
मनाली माल रोड़ पर सांता के साथ फोटो ​खिचवाते हुए पर्यटक। संवाद
विज्ञापन
क्रिसमस की पूर्व संध्या पर पर्यटन नगरी के मालरोड में डीजे पर झूमे हजारों सैलानी
विज्ञापन

70 फीसदी के पार पहुंची होटलों की ऑक्यूपेंसी, 31 दिसंबर तक रहेगा जश्न का माहौल
संवाद न्यूज एजेंसी

मनाली। क्रिसमस और नववर्ष के जश्न के लिए मनाली में खास प्रबंध किए गए हैं। मालरोड को दुल्हन की तरह सजाया गया है। मनाली पूरी तरह से क्रिसमस के जश्न में डूब गई है।
अटल चौक के समीप डीजे की खास व्यवस्था की गई है। क्रिसमस की पूर्व संध्या पर बुधवार को पर्यटकों ने मालरोड में डीजे पर धमाल मचाया। हजारों पर्यटक एक साथ झूमे। क्रिसमस का जश्न मनाने के लिए मनाली में हजारों पर्यटक पहुंचे हैं। होटलों की ऑक्यूपेंसी 70 प्रतिशत के पार पहुंच गई है। दिनभर मनाली के पर्यटन स्थलों में सैर-सपाटे के बाद शाम होते ही मालरोड में पर्यटकों की भीड़ उमड़ना शुरू हो गई। डीजे शुरू होते ही पर्यटक झूम उठे। देर रात तक डीजे चलता रहा। प्रशासन ने डीजे का खास प्रबंध किया है। 31 दिसंबर तक मनाली में इसी प्रकार के कार्यक्रम होंगे। दोपहर को कुल्लवी नाटी का भी आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा लाइव म्यूजिक की भी खास तौर पर व्यवस्था की गई है। क्रिसमस पर वीरवार को पर्यटकों की और अधिक भीड़ जुटने की संभावना जताई जा रही है। एसडीएम रमण कुमार शर्मा ने बताया कि डीजे 31 दिसंबर तक चलेगा। पर्यटक माल रोड़ में क्रिसमस और नव वर्ष का जश्न मना सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालरोड पर सुरक्षा के खास इंतजाम

जश्न में हुड़दंग मचाने वालों पर शिकंजा कसा जाएगा। पुलिस ने मालरोड में सुरक्षा के खास प्रबंध किए हैं। मालरोड में पुलिस जवानों को तैनात किया गया है। सादी वर्दी में भी पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। इसके अलावा डीजे स्थल पर पुलिस का खास पहरा रहेगा। डीएसपी केडी शर्मा ने बताया कि पुलिस ने सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें