भालू के हमले में घायल व्यक्ति का उपचार करते हुए। स्त्रोत 108
खराहल (कुल्लू)। जिले के काईस क्षेत्र के गांव शौरना आगे में एक भेड़ पालक पर भालू ने हमला कर दिया। हमले में ओमप्रकाश (32) निवासी शौरना घायल हो गए हैं। उनका क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में इलाज चल रहा है।
घटना बुधवार करीब 1.30 बजे के आसपास की है। भेड़पालक ओमप्रकाश गांव के साथ जंगल में भेड़-बकरियां चराने गए थे। इस दौरान भालू ने अचानक हमला बोल दिया। इसमें उनके सिर चोट लगी है। कुल्लू पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। संवाद