कुल्लू। राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में वीरवार को कॅरिअर गाइडेंस एंड काउंसलिंग सेल के तत्वावधान में सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण टिप्स दिए। प्राचार्य डॉ. मनदीप शर्मा ने विद्यार्थियों से अपनी क्षमता के अनुसार कॅरिअर का चुनाव करने और ईमानदारी से प्रयास करने की अपील की। कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए महाविद्यालय परिसर में उचित वातावरण बनाया जाएगा।
निजी संस्थान कुल्लू की समन्वयक उमाशीष राजपूत ने रोजगार की संभावनाओं के बारे मेें बताया। स्टडी कोष सेंटर कुल्लू की मानवी शर्मा ने विद्यार्थी जीवन में तकनीकी के महत्व पर प्रकाश डाला। नरेेश चौहान ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और किस प्रतियोगिता के लिए कौन सी पुस्तक सहयोगी है, के बारे में जानकारी दी। कॅरिअर गाइडेंस एंड काउंसलिंग सेल के संयोजक प्रो. राजेश कुमार ने भी महत्वपूर्ण टिप्स दिए। इस दौरान डॉ. राकेश राणा, प्रो. सोम प्रकार नेेगी, प्रो. मुनीष सूद, डॉ. हीरामणि, डॉ. शैलेश आचार्य आदि मौजूद रहे। संवाद