फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: तापमान में उतार चढ़ाव के कारण वायरल की चपेट में आए बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिले में हो रही बारिश से लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। बदलते मौसम और तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण लोग सर्दी, जुकाम और बुखार की चपेट में आ रहे हैं। इनमें बच्चों की संख्या अधिक है। प्राथमिक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों में वायरल से पीड़ित बच्चों की संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम में बदलाव और तापमान में उतार-चढ़ाव का असर बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। बरसात में बच्चों के वायरल और डायरिया की चपेट में आने का खतरा वैसे भी बढ़ जाता है। जिले में करीब एक माह पहले डायरिया और पीलिया के मामले आए थे लेकिन अब स्थिति सामान्य है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने अभिभावकों को बच्चों के खान-पान और दैनिक गतिविधियों पर विशेष नजर रखने की सलाह दी है।
साथ ही बच्चों को बारिश और ठंड से बचाने के लिए एहतियात बरतने को कहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रणजीत ठाकुर ने कहा कि बच्चों को डायरिया से बचाने के लिए पूर्व में ओआरएस और जिंक की दवाएं वितरित की जा चुकी हैं। बदलते मौसम में बच्चों को वायरल संक्रमण से बचाने के लिए अभिभावक एहतियात बरतें। बच्चों में बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर उन्हें तुरंत स्वास्थ्य केंद्र में ले जाएं, ताकि समय पर उपचार शुरू किया जा सके। संवा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें