हरिपुर (कुल्लू)। हल्लाण-एक शौयरी मेले में खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई प्रतियोगिताएं करवाई गईं। इनमें कबड्डी, वॉलीबाल, कुर्सी दौड़ और घड़ाफोड शामिल रहीं।
कबड्डी में ऊझी घाटी की आठ टीमों ने भाग लिया। इनमें छेती और जाणा की टीम फाइनल में पहुंची। छेती ने जाणा को मात देकर कबड्डी की ट्राॅफी अपने नाम की। वॉलीबाल प्रतियोगिता में 13 टीमें पहुंचीं। फाइनल ओल्ड मनाली और अलेऊ के बीच खेला गया। इसमें ओल्ड मनाली ने जीत दर्ज की। तीन किलोमीटर की पहाड़ी दौड़ में अंशुल, कुर्सी दौड़ में दिव्या और मुुस्कान विजेता बनीं। इसके अलावा घड़ाफोड़ प्रतियोगिता में अनिरुद्ध ने बाजी मारी। संवाद