फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बंजार का लोअर बंदल गांव चढ़ा आपदा की भेंट

Thu, 18 Sep 2025 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक शौरी बोले - 30 परिवार बेघर, सरकार और प्रशासन नदारद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। उपमंडल की सरची पंचायत का लोअर बंदल गांव आपदा से पूरी तरह तबाह हो गया है। आपदा में करीब 30 परिवार बेघर हो गए हैं। कई घरों को आंशिक रूप से क्षति पहुंची हैं। गांव की जमीन भी धंसने से नष्ट हो गई है। इससे प्रभावित परिवारों के सामने विस्थापन की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है।
गंभीर स्थिति के बावजूद जिला और स्थानीय प्रशासन अभी तक प्रभावित परिवारों तक नहीं पहुंचा है। विधायक सुरेंद्र शौरी पैदल गुशैणी से लोअर बंदल पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उन्होंने सरकार और प्रशासन पर आरोप लगाया कि आपदा के ढाई हफ्ते बाद भी प्रभावितों को कोई मदद नहीं मिली है। सुक्खू सरकार असंवेदनशीलता की सारी हदें पार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरची पंचायत की प्रधान रामेश्वरी ठाकुर ने बताया कि पंचायत में सबसे ज्यादा नुकसान लोअर बंदल गांव को हुआ है। प्रशासन ने अब तक कोई कदम नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि 36 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। इनमें 30 मकान लोअर बंदल में पूरी तरह ध्वस्त हो गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें