फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सैंज नमो लीग में चेहनी वॉरियर्स बनी विजेता

Wed, 11 Feb 2026 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
सैंज में नमो लीग क्रिकेट टूर्नामेंट की विजेता टीम। स्त्रोत संचालक
विज्ञापन
सैंज (कुल्लू)। मेला मैदान सैंज में नमो लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हो गया है। फाइनल मुकाबला दुर्गा इलेवन भुट्टी और चेहनी वाॅरियर्स के बीच खेला गया। समापन पर बाबा बालक नाथ इंटरप्राइजेज के एमडी चंदन सेठ मुख्य अतिथि थे।
विज्ञापन

नमो लीग के फाइनल मैच में टॉस जीतकर चेहनी वाॅरियर्स ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 10 ओवरों में 153 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दुर्गा इलेवन भुट्टी की टीम चेहनी वाॅरियर्स की सधी हुई गेंदबाजी के सामने 61 रन ही बना पाई। ऐसे में चेहनी वाॅरियर्स ने 92 रनों से शानदार जीत दर्ज कर नमो लीग-4 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। मुख्यातिथि चंदन सेठ ने विजेता टीम को बधाई दी और नशा मुक्त समाज के उद्देश्य से आयोजित प्रतियोगिता की सराहना की। फाइनल मुकाबले को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें