फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार किलो 450 ग्राम चरस के साथ दो काबू

Wed, 30 Nov 2016 10:03 PM IST
कुल्लू
विज्ञापन
कुल्‍लू में भांग की खेती। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला पुलिस चरस की एक बड़ी खेप पकडने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में चार किलो 450 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब 6:30 बजे पुलिस की एक टीम कुल्लू-भेखली सड़क में नाका लगाए हुए थे। इस दौरान एक शख्स को जब तलाशी के लिए रोका तो उसके पास 2 किलो 850 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान ब्यासर के रवि लाल के रूप में हुई है।
विज्ञापन


वहीं दूसरे मामले में 29 नबंवर को रायसन के समीप शिरढ़ सड़क में पुलिस ने नाका लगाया हुआ था। पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार के जब पुलिस एक व्यक्ति की तलाशी ली तो उसके पास एक किलो 800 ग्राम चरम बरामद हुई। आरोपी की पहचान धारा गांव के हेत राम के रूप में हुई है। उधर एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने कहा कि पुलिस ने दो मामलों में चार किलो 450 ग्राम चरस बरामद की है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि आरोपियों से कड़ी पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें