फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: प्रतिबंधित तंबाकू उत्पाद बेचने पर काटे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
पतलीकूहल और आसपास के क्षेत्रों में दुकानों का किया औचक निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पतलीकूहल (कुल्लू)। ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (बीएमओ) कार्यालय नग्गर और पुलिस थाना पतलीकूहल की संयुक्त टीम ने सोमवार को कटराईं, पतलीकूहल और आसपास के क्षेत्रों में तंबाकू नियंत्रण अभियान चलाकर दुकानों का औचक निरीक्षण किया। अभियान के दौरान प्रतिबंधित तंबाकू उत्पाद और खुली बीड़ी-सिगरेट बेचने वाले पांच दुकानदारों के चालान किए गए। उनसे 1,600 रुपये का जुर्माना वसूलकर सरकारी खजाने में जमा कराया गया।
बीएमओ नग्गर डॉ. करण ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कुछ दुकानदार प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादों के साथ-साथ खुली सिगरेट और बीड़ी बेचते पाए गए। नियमों का उल्लंघन करने पर उनके खिलाफ मौके पर ही कार्रवाई की गई। साथ ही भविष्य में तंबाकू नियंत्रण कानून का सख्ती से पालन करने की चेतावनी भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त टीम ने सभी व्यापारियों से प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादों की बिक्री पूरी तरह बंद करने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि तंबाकू नियंत्रण कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जुर्माने के अलावा अन्य कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें