कुल्लू। जिला मुख्यालय ढालपुर के क्रिकेट मैदान में एक युवक को बाइक चलाना भारी पड़ गया है। पुलिस ने युवक पर नियमों के उल्लंघन करने पर 3,500 रुपये का चालान किया है।
विज्ञापन
मामला दो दिन पहले का है। जानकारी के अनुसार एक युवक अपनी बाइक लेकर खेल मैदान ढालपुर पहुंच गया। इस दौरान यहां अभ्यास कर रहे युवक-युवतियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
बाइक चालक की कुछ युवाओं से बहस भी हुई। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और 3500 रुपये का जुर्माना किया। मैदान में खेल गतिविधियों के अलावा अन्य वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध है। एसपी कुल्लू मदन लाल कौशल ने कहा कि पुलिस ने कार्रवाई की है। संवाद