कुल्लू। भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) द्वितीय वाहिनी बबेली में तिमाही बैठक का आयोजन हुआ। इसकी अध्यक्षता द्वितीय वाहिनी के सेनानी सौरभ दुबे ने की।
विज्ञापन
बैठक में वाहिनी के कार्यक्षेत्र में आने वाले जिला कुल्लू, मंडी, बिलासपुर के सीएपीएफ से सेवानिवृत्त हुए पदाधिकारियों ने उपस्थिति दर्ज करवाई। इस दौरान सेवानिवृत्त पदाधिकारियों की समस्याओं पर चर्चा हुई। वाहिनी के सेनानी ने सभी सेवानिवृत्त पदाधिकारियों की समस्याओं को सुना और प्राप्त मुद्दों को निराकरण करने का आश्वासन दिया। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से भविष्य में आयोजित होने वाली बैठकों में उपस्थित रहने का आग्रह भी किया। संवाद