फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी से गंदगी पर चालान के दावे हवा

विज्ञापन
कुल्लू के ढालपुर मैदान में फैली गंदगी। -संवाद - फोटो : Kullu
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। जिला मुख्यालय में गंदगी को लेकर सीसीटीवी कैमरे से चालान के दावे हवा होते दिख रहे हैं। शहर के पार्कों, मैदानों और गलियों में कूड़े-कचरे के ढेर लगे हैं। नगर परिषद ने खुले में कूड़ा फेंकने वालों पर कार्रवाई करने के लिए संवेदनशील जगहों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगा रखे हैं।
बावजूद इसके शहर को साफ-सुथरा बनाए रखने की कवायद नाकाम हो रही है। खुले में कूड़ा फेंकने वालों पर 25,000 तक का जुर्माने करने का प्रावधान है। इतना भारी जुर्माना होने के बाद भी शहर में हर कहीं गंदगी फैली हुई है। इस कारण शहर वासियों समेत कामकाज निपटाने पहुंच रहे लोगों, मरीजों और विद्यार्थियों को परेशान होना पड़ रहा है। नगर परिषद सफाई व्यवस्था बनाए रखने में दिलचस्पी नहीं दिखा रही है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि नगर परिषद कुल्लू ने खुले में हर कहीं गंदगी फैलाने वालों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी स्थापित किए हैं। अगर कोई खुले में गंदगी फैलाते हुआ पकड़ा जाता है तो उसका चालान किया जाएगा। ठोस अपशिष्ट प्रणाली के तहत 500 से 25,000 तक जुर्माना वसूला जाएगा। कुल्लू शहर में रामशिला से लेकर गांधीनगर तक गंदगी के हॉट स्पॉट बने स्थानों पर तीसरी आंख से नजर रखी जा रही है। इसके बाद भी सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। शहर में विभिन्न स्थानों पर कूड़े-कचरे के ढेर लग रहे हैं। शहरवासी रोहित, सतीश, प्रणय, अमित और पवन ने कहा कि खुले में कूड़ा फेंकने वालों पर नकेल कसने के लिए नगर परिषद ने योजना तो बनाई है, लेकिन उस योजना को प्रभावी तरीके से लागू नहीं किया गया है।
विज्ञापन

उधर, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी ने कहा कि कुल्लू शहर को साफ-सुथरा बनाए रखने के प्रयास जारी हैं। खुले में गंदगी फैलाने वालों पर नजर रखी जा रही है। पकड़े जाने पर ठोस अपशिष्ट प्रणाली के नियमों के आधार पर जुर्माना वसूला जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें