फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बिजली महादेव रोपवे विवाद पर केंद्र झुका, देव संसद के दबाव में खुली वार्ता की राह

Sun, 02 Nov 2025 09:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम मोदी की ओर से गठित तीन सदस्यीय कमेटी आज दिल्ली में सुनेगी देव समाज की बात
विज्ञापन

कमेटी के सामने अपना पक्ष रखने के लिए भगवान रघुनाथ के छड़ीबरदार दिल्ली रवाना
बिजली महादेव के कारदार विनेंद्र, संघर्ष समिति के अध्यक्ष सुरेश सहित सात लोग गए दिल्ली
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। बिजली महादेव रोपवे प्रोजेक्ट पर लगातार बढ़ते जन विरोध और देव संसद के फरमान ने आखिरकार केंद्र सरकार को झुकने पर मजबूर कर दिया।
पीएम मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट पर अब केंद्र ने वार्ता के दरवाजे खोल दिए हैं। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में गठित तीन सदस्यीय कमेटी सोमवार को दिल्ली में देव समाज और विरोध संघर्ष समिति के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेगी। जिस तरह बिजली महादेव रोपवे प्रोजेक्ट को लेकर जन विरोध सड़कों पर दिखा और नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) में दो जनहित याचिकाएं दायर हुईं। इसके बाद अब देव संसद बुलाने से मामला बिगड़ता दिखाई दे रहा है। ऐसे में केंद्र सरकार ने मामले में हस्तक्षेप करने की शुरुआत कर दी है। पीएम मोदी ने मामले को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है। यह कमेटी तीन नवंबर को दिल्ली में बिजली महादेव मंदिर कमेटी और विरोध संघर्ष समिति से जुड़े लोगों की बात सुनेगी।
इससे पहले केंद्र सरकार बिजली महादेव रोपवे प्रोजेक्ट को लेकर सुनने को तैयार नहीं थी। इसे पीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट के तौर पर पेश किया जा रहा था। लगातार जन विरोध और अब देव समाज की ओर से भी प्रोजेक्ट के ठुकराने के बाद केंद्र वार्ता करने को तैयार हो गया है। पीएम मोदी की ओर से गठित कमेटी में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, राष्ट्रीय कार्यालय सचिव महेंद्र पांडे शामिल हैं। वे रोपवे प्रोजेक्ट के संदर्भ में बिजली महादेव मंदिर कमेटी, बिजली महादेव विरोध संघर्ष समिति के प्रतिनिधियों के साथ वार्ता करेंगे। जानकारी है कि इस वार्ता के लिए भगवान रघुनाथ के मुख्य छड़ीबरदार महेश्वर सिंह को पत्र भेजा गया था। पूर्व सांसद महेश्वर सिंह दिल्ली रवाना हो गए हैं। उनके साथ बिजली महादेव के कारदार विनेंद्र जम्बाल, बिजली महादेव रोपवे विरोध संघर्ष समिति के अध्यक्ष सुरेश नेगी सहित सात लोग शामिल हैं। वे कमेटी के सामने अपना पक्ष रखेंगे। बिजली महादेव रोपवे विरोध संघर्ष समिति के अध्यक्ष सुरेश नेगी ने बताया कि उनका एक सात सदस्यीय दल दिल्ली रवाना हो गया है। इसमें पूर्व सांसद महेश्वर सिंह भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सांसद एवं भगवान रघुनाथ के मुख्य छड़ीबरदार महेश्वर सिंह ने बताया कि देव संसद यानी जगती में भी बिजली महादेव रोपवे प्रोजेक्ट का देवी-देवताओं ने कड़ा विरोध दर्ज किया है। दिल्ली में होने वाली बैठक में वह अपना पक्ष रखेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें