लाहौल के पट्टन घाटी के क्वांग गांव में दुघर्टनाग्रस्त हुआ सीमेट ले जा रहा ट्रक।-संवाद
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। जिले के केलांग-उदयपुर मार्ग पर क्वांग के पास एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इसमें चालक सहित दो लोग घायल हो गए हैं।
उन्हें घायलावस्था में पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाहलमा पहुंचाया गया। उसके बाद क्षेत्रीय अस्पताल केलांग के लिए रेफर किया। पुलिस के अनुसार बुधवार देर रात करीब 1 बजे घटना पेश आई है। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक 264 बैग सीमेंट नैरचौक से किलाड़ लेकर जा रहा था। वाहन को अजय (19) मंडी निवासी चला रहा था जबकि उसके साथ वाहन में हेल्पर गोविंद सवार थे।
घटना की जानकारी स्थानीय बीडीसी सदस्य दिनेश कुमार ने रात को ही पुलिस को दी। पुलिस अधीक्षक शिवानी मेहला ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. मनोज गांधी ने बताया कि दोनों की हालात ठीक है। प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। संवाद