इस दौरान पंचायत स्तर पर संचालित रोजगार और आजीविका से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के साथ बीबीरामजी के बारे में जानकारी दी गई। एसबीपीओ विनोद कटोच ने बताया कि पंचायत प्रतिनिधियों को योजनाओं के क्रियान्वयन और पात्र लोगों तक लाभ पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है।
विकास खंड अधिकारी विकास टेसु ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधि सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाने और लोगों की आजीविका को मजबूत करने के लिए योजनाओं का सही तरीके से क्रियान्वयन जरूरी है।
सम्मेलन के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों को विभिन्न योजनाओं की प्रक्रिया, पात्रता, कार्यान्वयन और पंचायत स्तर पर उनकी भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही प्रतिनिधियों ने अपने क्षेत्रों से संबंधित समस्याएं और सुझाव भी अधिकारियों के समक्ष रखे।इस मौके पर ब्लॉक समिति अध्यक्ष सतपाल ठाकुर, उपाध्यक्ष गंगा देवी सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।