फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े उड़ाई नगदी, सोने के आभूषण

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला कुल्लू के साथ लगते रायसन में शातिरों ने दिनदहाड़े घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरी की घटना में शातिरों ने घर के कमरों के ताले तोड़कर सोने के आभूषण के साथ हजारों रुपये की नगदी से हाथ साफ किया है।
विज्ञापन

पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में एक युवती ने कहा कि एक जुलाई को वह अपनी माता को कोरोना का टीका लगवाने के लिए रायसन गई थी। इसके बाद वह शाम करीब चार बजे घर पहुंची। इसके बाद मुख्य गेट का ताला पाया। लेकिन मकान में पहुंचे तो कमरे के दरवाजे का ताला टूटा पाया। इसके अलावा दूसरे कमरे के ताले तथा ऊपर के कमरे का ताले भी टूटे पाए। उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर आकर तलाशी ली। इस पर सोने की बालियों के जीन जोड़े, 27000 हजार रुपये गायब पाए गए। पुलिस ने केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरुदेव शर्मा ने कहा कि केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें