फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा के चालक की संदिग्ध मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला कुल्लू के साथ लगते बंदरोल में हरियाणा के एक चालक की शौचालय में संदिग्ध मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सदर पुलिस थाना कुल्लू के अंतर्गत बंदरोल में 44 वर्षीय चालक राजू सिंह पुत्र बलवंत सिंह, निवासी दिलीपगढ़ अंबाला, हरियाणा एक जुलाई की शाम को टेंपो ट्रैवलर में पर्यटकों को लेकर बंदरोल पहुंचा था।
विज्ञापन

वह रात को अपनी गाड़ी में ही सोया था। लेकिन दो जुलाई को सुबह जब चालक शौचालय गया तो वहां पर उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। इस दौरान पुलिस ने पर्यटकों के बयानों को दर्ज किया और परिवार के लोगों को इसकी सूचना दी। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरुदेव शर्मा ने कहा कि चालक का क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में पोस्टमार्टम होगा। पुलिस सीआरपीसी की धारा 174 के अंतर्गत कार्रवाई कर रही है। मौत कैसे हुई इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें