फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाली ब्यास नदी में समाई कार, एक लापता

विज्ञापन
पर्यटन नगरी मनाली के समाहन पुल के समीप शुक्रवार मध्य रात्रि एक कार ब्यास नदी में समा गई। संवाद। - फोटो : Kullu
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। समाहन पुल के पास शुक्रवार मध्य रात कार पार्वती नदी में गिर गई। हादसे के बाद से कार चालक लापता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। युवक की पहचान शिमला जिले के कुमारसैन निवासी सुनील कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस को रात करीब ढाई बजे सूचना मिली कि एक आल्टो कार ब्यास में गिर गई है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो कार में कोई नहीं था। कार नदी के बीचों बीच फंस गई। शनिवार को पुलिस लापता सुनील की तलाश में जुटी रही। पुलिस के मुताबिक 24 वर्षीय सुनील निवासी कुमारसैन जिला शिमला मनाली के एक होटल में काम करता है। शुक्रवार रात सुनील कार लेकर होटल से निकला। इसके बाद कार समाहन पुल के पास पार्वती में गिर गई। पुलिस उप अधीक्षक मनाली हेमराज वर्मा ने बताया कि युवक की नदी में बहने की आशंका है। उसका पता नहीं चल पाया है। तलाश के लिए होटल के 20 कर्मचारी और पुलिस की टीम जुटी है। भुंतर थाना तक के थानों को सूचना दी गई है। राफ्टिंग संचालकों को भी नजर रखने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें