फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: दौडरू कशार में भांग के खेती पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। मणिकर्ण घाटी के दौडरू कशार में पुलिस ने भांग की अवैध खेती पकड़ी है। पुलिस ने करीब पांच बीघा वन भूमि पर भांग की अवैध खेती पकड़ी। यहां पर भांग के करीब 40,000 पौधे पाए गए।
विज्ञापन

भांग की खेती किसने की, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार शनिवार को पुलिस की एक टीम गुप्त सूचना के आधार पर दौडरू कशार में दबिश देने निकली। इस दौरान यह अवैध खेती पाई गई। बताया जा रहा है कि दशहरा की आड़ में चरस माफिया भांग निकालने में व्यस्त है। एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि पुलिस नशे को लेकर सख्त है। भांग को नष्ट किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें