फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: रोहतांग दर्रा में भिड़ गए कारोबारी, वीडियो वायरल

Thu, 22 May 2025 10:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली। पर्यटन नगरी मनाली के प्रमुख पर्यटन स्थल रोहतांग दर्रा में पर्यटन कारोबारी आपस में भिड़ गए। झगड़े में कुछ लोगों को चोटें आई हैं।
विज्ञापन


सोशल मीडिया में इसका वीडियो वायरल हो रहा है। मारपीट की वजह का पता नहीं चला है। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले सुर्खियों में रहे पैकेज सिस्टम के विवाद को लेकर यह विवाद हुआ है। रोहतांग दर्रा में हुई मारपीट की घटना का कोई मामला पुलिस थाना मनाली के पास नहीं आया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पर्यटन कारोबारी ही आपस में भिड़ गए। बीच सड़क में यह मारपीट हुई। पर्यटन कारोबार से जुड़े कुछ लोगों का कहना है कि पर्यटन सीजन के रफ्तार पकड़ने के दौरान ऐसी घटना पर्यटन को प्रभावित कर सकती है।
विज्ञापन


सभी कारोबारियों को मिलझुलकर कार्य करते हुए पर्यटकों को बेहतर सुविधा देने का प्रयास करना चाहिए।डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच में पाया कि जहां पर यह घटना हुई वह क्षेत्र जिला कुल्लू में नहीं आता है वह क्षेत्र लाहौल स्पीति में आता है। हौल में भी इस तरह का मामला दर्ज नहीं हुआ है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें