फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: माइनस तापमान में बसें होने लगीं जाम

Tue, 09 Dec 2025 04:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
एचआरटीसी ने लाहौल के योचे और नैनगार रूट पर बस संचालन रोका
विज्ञापन

अत्यधिक ठंड के चलते सुबह बस स्टार्ट करने में आ रही दिक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय क्षेत्र लाहौल में माइनस तापमान के आगे एचआरटीसी की बसें भी जाम हो रही हैं। इस कारण एचआरटीसी केलांग डिपो की ओर से दुर्गम गांव योचे और नैनगार के लिए बस संचालन रोक दिया गया है।
निगम प्रबंधन के मुताबिक दोनों रूटों पर केलांग से जाने वाली बसों का रात्रि ठहराव योचे और नैनगार गांव में होता था। यहां रात्रि तापमान में काफी गिरावट के कारण सुबह बस स्टार्ट करने में परेशानी हो रही थी। ऐसे में दोनों रूटों पर बस सेवा बंद हो गई है। बस सेवा बंद हो जाने से योचे गांव के लोगों अपने गांव से दारचा तक 12 किलोमीटर जबकि नैनगार गांव के लोगों को मूरिंग जीरो प्वाइंट तक 14 किलोमीटर का पैदल सफर करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

केलांग-नैनगार बस सेवा का लाभ चोखंग, छोगजिंग और गवाड़ी के लोगों को भी मिलता है। गौर रहे कि लाहौल घाटी में सुबह-शाम तापमान में दिन प्रतिदिन गिरावट दर्ज की जा रही है। दुर्गम रूटों पर भेजी जाने वाली बसें अत्यधिक ठंड के बीच सुबह स्टार्ट नहीं हो पा रही हैं। हालांकि क्षेत्र के लोगों ने निगम प्रबंधन से आग्रह किया है कि मौसम अनुकूल रहने तक योचे और नैनगार दोनों रूटों पर सप्ताह में दो-तीन दिन बसों की दिन के समय आवाजाही की जाए।
विज्ञापन

उधर एचआरटीसी केलांग डिपो में अड्डा इंचार्ज का कार्यभार देख रहे सुनील कपूर ने कहा कि योचे और नैनगार में सुबह बस स्टार्ट करने में दिक्कत आ रही है, लिहाजा दोनों रूटों पर बस संचालन बंद करना पड़ा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें