फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: अटल टनल के रास्ते केलांग से कुल्लू के लिए दौड़ीं बसें

Fri, 09 Jan 2026 10:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
अटल टनल रोहतांग के समीप बर्फ के दीदार को पहुंचे पर्यटक।-संवाद
विज्ञापन
ट्रायल करने के बाद एचआरटीसी ने शुरू की बस सेवा
विज्ञापन

बस सेवा शुरू होने से घाटी के लोगों को मिली राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। जिला मुख्यालय केलांग और अंतरराज्यीय बस अड्डा कुल्लू के बीच परिवहन निगम की बसें दौड़ने लगी हैं।
निगम ने गत आठ जनवरी को हुई बर्फबारी के बाद मौसम साफ होते ही केलांग-मनाली के बीच बस का ट्रायल किया था। यह सफल रहा है। मौसम साफ रहने पर निगम ने दिन बाद दोबारा जनजातीय जिले को कुल्लू से जोड़ने के लिए बस सेवा शुरू कर दी है। अटल टनल रोहतांग के रास्ते लाहौल-कुल्लू के बीच शुक्रवार को बस सेवा शुरू हुई। गत सोमवार की रात को घाटी की चंद्रावैली में हुई हल्की बर्फबारी के बाद लाहौल-कुल्लू के बीच बस सेवा ठप पड़ गई थी। अब बस सेवा शुरू होने से घाटी के लोग काफी राहत महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

एचआरटीसी के केलांग डिपो के अड्डा प्रभारी भोला राम ने बताया कि सोमवार रात्रि चंद्रावैली में हुई हल्की बर्फबारी के बाद से लाहौल-कुल्लू के बीच बस सेवा बंद थी। इसे शुक्रवार से बहाल कर दिया है। मौसम ठीक रहने पर केलांग से कुल्लू के लिए पहली बस सुबह 10:30 बजे, दूसरी बस 11:40 और तीसरी बस शाम 4:30 बजे संचालित की जाएगी। कुल्लू से केलांग के लिए पहली बस सुबह 7:18, दूसरी बस मनाली से सुबह 8 बजे और तीसरी बस मनाली से ही दोपहर 2 बजे चलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें