फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: दोहरनाला-रोहलगी सड़क पर 11 को लिया जाएगा बस का ट्रायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रायल सफल रहने से 11 गांवों की आबादी होगी लाभान्वित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। विकास खंड कुल्लू की ग्राम पंचायत शिल्ली राजगिरी के 11 गांवों को बस सुविधा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम की ओर से 11 सितंबर को बस का ट्रायल किया जाएगा। दोहरनाला-शिल्लीहार-चेष्ठा-रोहलगी सड़क पर बस का ट्रायल सफल रहने पर संचालन आरंभ कर दिया जाएगा। करीब 12.50 किलोमीटर लंबी सड़क पर बस का संचालन होने से पंचायत के 11 गांवों की 1,600 की आबादी लाभान्वित होगी।
शिल्ली राजगिरी पंचायत के गांवों शगाड़, चेष्ठा, तिची, थाटा, कोट, तवा, शांगली, टिंहण सेरी, नौड़ ग्रां, रोहलगी और देऊग्रां को जोड़ने के लिए सड़क का निर्माण किया गया है। इस सड़क का साल 2018 में निर्माण आरंभ किया गया था। साल 2019 में कार्य पूरा हुआ, लेकिन पांच सालों से इस सड़क पर बस का संचालन नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों को बस सेवा के लिए इंतजार करना पड़ा है। ग्राम पंचायत शिल्ली राजगिरी के प्रधान डोले राम ने कहा कि ग्रामीणों की दिक्कतों को दूर करने के लिए पथ परिवहन निगम ने बस सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है, जो सराहनीय है। 11 सितंबर को दोहरनाला-शिल्लीहार-चेष्ठा-रोहलगी सड़क पर बस का ट्रायल किया जाएगा। ट्रायल सफल रहा, तो बस सेवा आरंभ होने से 11 गांवों की हजारों की आबादी को यातायात सुविधा मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें