फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केलांग से कोलोंग तक आज से चलेगी बस सेवा

विज्ञापन
केलांग से दारचा की तरफ जाने वाले मार्ग के बीच पड़ने वाला पुल। संवाद। - फोटो : Kullu
विज्ञापन
कुल्लू। केलांग-दारचा मार्ग पर पथ परिवहन निगम केलांग डिपो कोलोंग तक बस सेवा को बुधवार से चलाएगा। सड़क पर बर्फ जमने के चलते बस दारचा नहीं जाएगी। बस के स्किड होने के खतरे को देखते हुए एचआरटीसी केलांग डिपो कोलोंग तक ही बस सेवा को भेजेगा।
विज्ञापन

मंगलवार को केलांग डिपो के अड्डा प्रभारी गोपेश ने अपने कर्मचारियों के साथ केलांग से कोलोंग तक सड़क का निरीक्षण किया है। इसमें पाया गया कि कोलोंग से आगे सड़क पर बर्फ भारी मात्रा में जमी है। इसके खतरे को देखते हुए एचआरटीसी ने कोलोंग तक बस सेवा को भेजने का निर्णय लिया है। अब बस के चलने से लोगों को काफी राहत मिलेगी।
केलांग डिपो के आरएम मंगल चंद मनेपा ने बताया कि यह बस सेवा केलांग से सुबह 11 बजे कोलोंग के लिए रवाना होगी और वहां से वापस आएगी।
आरएम ने बताया कि केलांग से कोलोंग का निरीक्षण अड्डा प्रभारी और उनकी टीम ने किया है। इसके बाद बस सेवा को केलांग से कोलोंग तक ही अभी भेजा जाएगा। इसके बाद स्थिति सामान्य होने के बाद बस सेवा को दारचा तक चलाया जाएगा ताकि लोगों को परेशानियों से जूझना न पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें