फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: रामपुर जा रही बस बड़ानाला से लौटी

Fri, 24 Mar 2023 11:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जलोड़ी दर्रा होकर गुजरने वाला हाईवे-305 छोटे वाहनों के लिए खुल गया है, लेकिन एचआरटीसी बस सेवाओं के लिए लोगों को दो से तीन दिनों तक का इंतजार करना होगा। शुक्रवार को एचआरटीसी ने लोगों की सुविधा के लिए कुल्लू से रामपुर-बागासराहन बस भेजी लेकिन बड़ानाला से आगे बस नहीं चढ़ पाई।
विज्ञापन

चालक ने किसी तरह का जोखिम नहीं उठाया और बस को कुल्लू ले जाना पड़ा। बड़ानाला से सवारियों को दो किलोमीटर पैदल जलोड़ी दर्रा पहुंचना पड़ा। सुबह के समय बड़ानाला से लेकर जलोड़ी दर्रा तक हाईवे में बर्फ जमी रहती है। इस प्वाइंट पर अन्य वाहनों को भी आरपार करना जोखिम भरा रहता है।
मौसम विज्ञान केंद्र ने जिला कुल्लू में दो दिनों तक ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना जताई है। ऐसे में एचआरटीसी भी मौसम खुलने का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन

निगम को उम्मीद है कि 26 मार्च के बाद हालात सामान्य होंगे और बसों को संचालन जलोड़ी दर्रा से होगा। इसी को देखते हुए आनी में फंसी निगम की बस को कुल्लू जाने के बजाय उसे बागासराहन-रामपुर-आनी से जलोड़ी दर्रा तक चलाए रखने का फैसला लिया है। लीला प्रसाद, मेहर सिंह, भागे राम राणाा तथा लाभ सिंह ने बस को जलोड़ी तक चलाने के लिए निगम का आभार जताया है।
एचआरटीसी कुल्लू के अड्डा प्रभारी मनोज कुमार ने कहा कि मौसम खराब और सड़क पर बर्फ जमने से बस को बड़ानाला से वापस मोड़ लिया गया। कहा कि अभी हाईवे बस संचालन के लिए ठीक नहीं है। मौसम खुलते ही बसों को दर्रा के आरपार भेजा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें