फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बगीचों में लगाई अफीम के फसल की नष्ट

Fri, 24 Mar 2023 11:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू/भुंतर। जिला कुल्लू में नशे के समूल नाश के लिए पुलिस ने अभियान शुरू कर दिया है। अफीम की खेती को नष्ट करने के लिए सभी पुलिस थाना एवं चौकियों को अपने इलाके में अभियान शुरू करने को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

भुंतर थाना में पुलिस ने एनडीपीएस के दो मामले दर्ज कर लोगों के खेतों में लहलहा रही अफीम की खेती को नष्ट किया है। पुलिस ने दोनों मामलों में 7,000 पौधों को नष्ट किया है। लोगों ने अफीम की फसल को प्लम और सेब के बगीचों में उगाया था। 23 मार्च को भुंतर पुलिस पारली सेरी नामक जगह पर पहुंची और यहां पर एक प्लम के बगीचे में अफीम के पौधे पाए गए।
पुलिस ने खेत में जाकर स्थानीय लोगों की मदद से करीब 5,000 पौधों को नष्ट किया। दूसरे मामले में पुलिस ने इसी जगह पर 2,000 अफीम के पौधों को उखाड़ कर नष्ट किया है।
विज्ञापन

पुलिस ने केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुल्लू आशीष शर्मा ने कहा कि नशे के कारोबारियों को बख्शा नहीं जाएगा। जिले के सभी पुलिस थाना और चौकियों को इस पर सख्त कार्रवाई करने को कहा गया है। कहा कि जिनके खेतों में अफीम और भांग की खेती मिलेगी, उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें