फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: आमरण अनशन के चौथे दिन भी डटे रहे बंटी सराजी

विज्ञापन
कुल्लू के प्रदर्शनी मैदान में मंजू मौत मामले को लेकर आमरण अनशन पर बैठे बलदेव उर्फ बटीं सराजी।-स
विज्ञापन
कुल्लू। जिला मुख्यालय स्थित प्रदर्शनी मैदान में आमरण अनशन पर बैठे बलदेव ठाकुर उर्फ बंटी सराजी चौथे दिन भी डटे रहे। क्षेत्रीय अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत के मामले में न्याय की मांग पर चल रहे इस अनशन में दिनभर समर्थन देने वाले लोगों का भी आना-जाना लगा रहा। उन्होंने बताया कि अभी तक प्रशासन की ओर से बातचीत की पहल नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि जब तक मांगें नहीं मानी जातीं, तब तक वह अनशन स्थल से हटने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि महिला की मौत के मामले में न्याय देने को लेकर प्रशासन गंभीर नहीं है। जांच के नाम पर सिर्फ लीपापोती की गई है। जब जांच रिपोर्ट को लेकर प्रशासन से जवाब मांगा तो अधिकारियों ने बातचीत का दरवाजा ही बंद कर दिया है।
विज्ञापन

रात को टेंट में घुसा पानी
बुधवार रात को जिला मुख्यालय में मूसलाधार बारिश हुई। इसके चलते अनशनकारियों के टेंट में भी पानी घुस गया। इससे उन्हें रात को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान उनके बिस्तर और अन्य कपड़े पूरी तरह से भीग गए क्योंकि आसपास कहीं भी बैठने के लिए कोई सुरक्षित स्थान भी उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें