फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: उदयपुर से संसारी तक बीआरओ बनाएगा पांच नए पुल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। संसारी-किलाड़-थिरोट-तांदी (एसकेटीटी) सड़क पर नालों में जलस्तर बढ़ने से मार्ग के अवरुद्ध होने की समस्या से पांगी और तिंदी क्षेत्र के लोगों को राहत मिलने वाली है। बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) की ओर से उदयपुर से संसारी तक पांच नए पुलों का निर्माण किया जा रहा है। पुल बनने के बाद बरसात के दौरान नालों में पानी बढ़ने से भी सड़क अवरुद्ध नहीं होगी। बीआरओ ने पुल निर्माण के लिए स्थान चिह्नित कर काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

थंगिनी नाला, धरवास नाला, सुगलावस, कड़ुनाला और जंगल कैंप में नए पुल प्रस्तावित हैं। इनमें कुछ पुल लोहे और कुछ सीमेंट-कंकरीट से बनाए जाएंगे। थंगिनी नाले पर करीब 35 मीटर लंबे पुल का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। इन नालों में जलस्तर बढ़ने पर कई बार एसकेटीटी सड़क घंटों तक बंद हो जाती है। इससे पांगी और तिंदी क्षेत्र के लोगों की आवाजाही प्रभावित होती है।
नए पुल बनने से बरसात के दौरान सड़क बंद होने की समस्या कम होने के साथ ही पांगी क्षेत्र को सालभर सड़क सुविधा से जुड़े रहने में मदद मिलेगी। बीआरओ 94 आरसीसी के मेजर पारस ने बताया कि उदयपुर से संसारी तक सड़क का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। उन्होंने बताया कि एसकेटीटी सड़क पर पांच पुल प्रस्तावित हैं। इनमें थंगिनी नाले पर 35 मीटर लंबे पुल का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें