उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। राजकीय एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय कुकुमसेरी में रविवार को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम पंचायत उदयपुर के प्रधान राजेश बाबा ने किया।
विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। छात्र-छात्राओं ने नशा मुक्ति विषय पर भाषण, निबंध लेखन, चित्रकला और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
इन कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया। विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों के जरिए नशे के दुष्प्रभावों और इससे बचने के प्रति जागरूक किया। प्रधान राजेश बाबा ने बच्चों को नशे से दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि नशा आज के युवाओं को खोखला कर रहा है।
उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। यदि बच्चे जागरूक होंगे तो समाज को भी नशे से दूर रखने में मदद मिलेगी। स्लोगन स्पर्धा में गंगा हाउस की सोनम ताशी प्रथम रहीं।
थीमेटिक िस्टक में ब्रह्मपुत्र हाउस विजेता रहा।भाषण प्रतियोगिता में नवांग यांगडोन और तंजिन डोलकर पहले स्थान पर रहे।