फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

36 घंटे की कड़ी मशक्कत बाद बीआरओ ने खोला ग्रांफू-काजा हाईवे

विज्ञापन
लाहौल-स्पीति के ग्राफू-काजा मार्ग पर भारी बारिश से आए मलबे के चलते बंद हो गया है।-संवाद - फोटो : Kullu
विज्ञापन
रोहतांग (लाहौल-स्पीति)। सात अगस्त की रात को हुई मूसलाधार बारिश से बंद हुआ एनएच-505 ग्रांफू-काजा सड़क को बहाल कर दिया गया है। दूसरे दिन सीमा सड़क संगठन ने हाईवे को सभी तरह के वाहनों के लिए खोल दिया है।
विज्ञापन

इससे दोनों तरफ फंसे करीब 57 वाहनों को आरपार किया गया। इन गाड़ियों में 166 लोग सवार थे। इसमें सैलानी भी थे। ग्रांफू-काजा मार्ग के बीच छतडू और डोहरनी में तीन जगह बाढ़ और भूस्खलन से सड़क रविवार रात से बंद थी। इसकी सूचना मिलने के बाद सीमा सड़क संगठन इसे खोलने में जुट गया। दिन-राज कड़ी मशक्कत के बाद इसे मंगलवार शाम करीब 4:00 बजे बीआरओ ने 36 घंटे बाद बहाल कर दिया है।
बीआरओ को छतडू के पास बहे करीब 30 मीटर सड़क के हिस्से को नए सिरे से बनाना पड़ा। सड़क खुलने से छतडू और कोकसर में फंसे सैलानियों और यात्रियों ने राहत की सांस ली। सड़क बहाल होने के बाद मनाली से काजा की ओर से 31 वाहनों में सवार 68 यात्री रवाना हुए हैं। काजा की ओर से मनाली आ रहे 26 वाहनों में 98 यात्री कोकसर पहुंचे। बीआरओ के कमांडर कर्नल शबरीश वाचली ने कहा कि बीआरओ ने छतडू के पास बंद हाईवे 505 को बहाल कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें