फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बठाहड़ में विद्यार्थी सीख रहे वेबसाइट डिजाइनिंग

विज्ञापन
बंजार के बठाहड़ में वेब डिजाइन का प्रशिक्षण लेतीं युवतियां। -संवाद - फोटो : Kullu
विज्ञापन
गुशैणी (कुल्लू)। जिले की तीर्थन घाटी के ग्रामीण विद्यार्थी वेबसाइट बनाना सीख रहे हैं। पर्यटन कारोबारी मोहन ठाकुर और महेंद्र वर्मा और स्रोत फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान से बंजार के बठाहड़ क्षेत्र में बेसिक कंप्यूटर शिक्षा एवं वेबसाइट पर कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

13 अगस्त तक चलने वाली कार्यशाला में 10 स्थानीय छात्र-छात्राएं कंप्यूटर की आधारभूत जानकारी और वेबसाइट बनाना सीख रहे हैं। वेबसाइट बनाने का प्रशिक्षण ले चुकी रीतिका और जिनी भी अब बतौर ट्रेनर विद्यार्थियों को वेबसाइट बनाने का प्रशिक्षण दे रही हैं।
आईटी विशेषज्ञ महेंद्र वर्मा ने बताया कि यह बंजार क्षेत्र के इच्छुक युवाओं को आईटी क्षेत्र में अपना कौशल विकसित के लिए कार्यशाला करते आ रहे हैं। तीर्थन घाटी में यह उनकी तीसरी कार्यशाला है। विद्यार्थियों को कंप्यूटर की बेसिक जानकारी के साथ ही वेबसाइट बनाने के बारे में बताया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि साइट 99.इन हिमाचल प्रदेश का पहला ऐसा वेबसाइट बिल्डर पोर्टल है जो युवाओं को घर बैठे आनलाइन काम करने का तरीका और रोजगार सृजन में मदद करता है। इस पोर्टल में युवा बहुत कम खर्चे में अपने किसी भी व्यवसाय से संबंधित वेबसाइट बनाकर अपने कार्य, सेवाओं और उत्पादों का ऑनलाइन प्रचार-प्रसार कर सकते हैं। कार्यशाला में प्रशिक्षण ले रही छात्रा सान्या ठाकुर, स्नेहा और मीनाक्षी का कहना है कि वे दो दिनों से वेबसाइट बनाना सीख रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें