फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: जाहलमा नाले पर पुल तैयार, आज से शुरू होगी आवाजाही

विज्ञापन
लाहौल के जाहलमा नाला में वैली ब्रिज के कार्य में जुटे बीआरओ के कर्मी।-संवाद
विज्ञापन
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। जाहलमा नाले पर नए पुल का इंतजार अब समाप्त होने जा रहा है। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) शुक्रवार दोपहर बाद निर्माणाधीन पुल को पहले चरण में छोटे वाहनों के लिए यातायात के लिए खोल देगा। शनिवार से सब्जियों से लदे मालवाहक वाहनों के साथ अन्य बड़े वाहनों और बसों की आवाजाही भी शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

बीआरओ-94 आरसीसी के ओसी मेजर पारस ने बताया कि पहले योजना के अनुसार शुक्रवार को पुल सभी प्रकार के वाहनों के लिए खोला जाना था, लेकिन सुरक्षा और तकनीकी कारणों से पहले दिन केवल छोटे वाहनों की आवाजाही की अनुमति दी जाएगी।
25 मई की रात जाहलमा नाले में पुराने पुल पर भारी मलबा और चट्टानें गिरने से वह पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद उदयपुर उपमंडल की 14 पंचायतों के लोगों को आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। राहत के तौर पर बीआरओ ने नाले में अस्थायी सड़क बनाकर यातायात बहाल किया, लेकिन नाले में बार-बार पानी और मलबा आने से यह मार्ग बार-बार बाधित होता रहा। इससे किसानों को अपनी सब्जियां और अन्य कृषि उपज बाजार तक पहुंचाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

इसी दौरान बीआरओ ने अस्थायी सड़क को चालू रखने के साथ-साथ नाले पर 120 फीट लंबे और 30 टन भार क्षमता वाले स्थायी पुल का निर्माण भी लगातार जारी रखा। अब पुल तैयार होने से क्षेत्र की 14 पंचायतों के लोगों, किसानों और यात्रियों और पांगी के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें