फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: ब्रह्माकुमारी ने महिला दिवस मनाया, जागरूकता रैली निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय कुल्लू ने शनिवार को महिला दिवस मनाया। ब्रह्माकुमारी के साथ-साथ महिला मंडल और स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं ने शोभायात्रा निकाली। इसके माध्यम से महिला सशक्तीकरण का संदेश दिया। ग्रामीण महिलाएं परंपरागत परिधानों में सजकर शोभायात्रा का हिस्सा बनीं।
विज्ञापन

महिलाएं अनाज के टोकरे हाथ में लिए तो किसी ने सरस्वती का रूप धारण किया। कोई खाकी पहनकर इस यात्रा में शामिल हुईं। कुछ महिलाएं घास का किल्टा लिए भी कार्यक्रम में पहुंचीं। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय कुल्लू केंद्र की प्रभारी बीके किरण शामिल भी हुईं। इस मौके पर झांकी व शोभायात्रा का शुभारंभ ब्रह्मकुमारी आश्रम कुल्लू से हुआ जो लाल चंद प्रार्थी कलाकेंद्र, कॉलेज गेट, क्षेत्रीय अस्पताल से ढालपुर चौक होते हुए वापस लौटी। इस मौके पर वक्ताओं ने महिला सशक्तीकरण को लेकर व्याख्यान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें