फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: टेंडर के बिना ही मोमोज स्टॉल आवंटित करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली। कांग्रेस नेता गौतम ठाकुर ने मनाली माल रोड स्थित मनाली मोमोज स्टॉल के आवंटन को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक संपत्तियों के आवंटन में पारदर्शिता और नियमों का पालन होना अत्यंत आवश्यक है।
विज्ञापन

हिमाचल पर्यटन विकास निगम ने उक्त स्टॉल की लीज अवधि समाप्त होने के बाद बिना किसी सार्वजनिक विज्ञापन या टेंडर प्रक्रिया के उसी पुराने किरायेदार को दोबारा दे दिया है।
कहा कि इसे आवंटित करते समय खुली बोली या टेंडर प्रक्रिया अपनाना आवश्यक है। पर्यटन निगम और सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि अपने अधीन आने वाली दुकानों, बूथों और अन्य व्यावसायिक स्थानों को आवंटित करते समय स्थानीय युवाओं को भी समान अवसर प्रदान किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि पर्यटन निगम की ओर से स्थापित नियमों और प्रक्रियाओं का पालन नहीं किया गया तो संबंधित पक्षों को न्यायालय का दरवाजा खटखटाने के लिए भी विवश होना पड़ सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें