भुंतर के सचाणी से एक युवक के लापता होने का समाचार है। पुलिस
ने शिकायत के आधार पर गुमशुदगी का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस
से मिली जानकारी के मुताबिक सचाणी निवासी नीलम ने पुलिस में दी तहरीर में
कहा है कि उसकी बहन का लड़का आकाश उसके पास रहता था। वह 9वीं कक्षा का
छात्र था।
कुछ रोज पहले वह अचानक लापता हो गया। पहले उसने अपने सतर पर
दोस्तों और रिस्तेदारों के यहां उसकी तलाश की लेकिन कोई सुराग न लगने पर
उसे पुलिस में मामला दर्ज करवाना पड़ा है। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि
पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कर दी है।