फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: नशे के काले कारोबार का सच खोलेगी बॉलीवुड फिल्म

Sun, 16 Nov 2025 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
तीर्थन घाटी और मंडी में लघु फिल्म की शूटिंग पूरी, मुंबई लौटे बॉलीवुड कलाकार
विज्ञापन

नशे के खिलाफ हिमाचल में चलाए जा रहे अभियानों के इर्द-गिर्द घूमेगी कहानी

संवाद न्यूज एजेंसी

बंजार (कुल्लू)। नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश देने वाली लघु फिल्म नशा एक खौफ की शूटिंग तीर्थन घाटी और मंडी में पूरी हो गई है। इस फिल्म की शूटिंग शिमला, मंडी, सुंदरनगर और तीर्थन घाटी के खूबसूरत स्थलों में हुई है।
फिल्म के निर्देशक आमिर अल्वी ने बताया कि यह फिल्म समाज में बढ़ते नशे के दुष्प्रभावों पर आधारित है। फिल्म की कहानी एक पर्यटक जोड़े और हिमाचल पुलिस के नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें संदेश दिया जाएगा कि नशा कोई आनंद नहीं, बल्कि जीवन को धीरे-धीरे नष्ट करने वाला एक खतरनाक खौफ है। मंडी जिले की गागल पुलिस चौकी में अंतिम सीन रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म में बॉलीवुड कलाकार सुरेंद्र ठाकुर, सुभाष चंद यादव और हिमाचल के वरिष्ठ थिएटर कलाकार दीप कुमार उर्फ रेलु मंडयाल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। स्थानीय कलाकारों और इन्फ्लुएंसर्स देव माइकल, कुलदीप शर्मा, साया शर्मा, करतार कौशल, आरती ठाकुर मयारी आदि ने भी अपनी भूमिका निभाई है। प्रमुख अभिनेत्रियां शगुन नेगी और सरोज हैं। शूटिंग के बाद कलाकार मुंबई लौट गए हैं। फिल्म का उद्देश्य मनोरंजन नहीं, बल्कि समाज में बढ़ रहे नशे के खतरों के प्रति चेतना जगाना और युवाओं को नशामुक्त जीवन की राह दिखाना है। यह लघु फिल्म नव वर्ष 2026 के प्रथम माह या उससे पहले रिलीज हो सकती है। इसमें हिमाचल की प्राकृतिक सुंदरता, स्थानीय संस्कृति और पर्यटन स्थलों को प्रमुखता से दर्शाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें