फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बोधराज, सृजल चुने गए सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी

Sat, 23 Aug 2025 10:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
व्यास संस्कृत महाविद्यालय रघुनाथपुर में अभिनंदन समारोह का आयोजन
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने भजनों के साथ शास्त्रीय और पंजाबी नृत्य की दी प्रस्तुति
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला मुख्यालय के सुल्तानुपर स्थित व्यास संस्कृत महाविद्यालय रघुनाथपुर कुल्लू ने नवागंतुक विद्यार्थियों के अभिनंदन समारोह करवाया गया।
समारोह में प्राक शास्त्री प्रथम वर्ष और शास्त्री प्रथम वर्ष में आए नवागंतुक छात्रों का तिलक लगाकर संस्कृत महाविद्यालय के छात्र संघ के विद्यार्थियों ने स्वागत किया।
कार्यक्रम में नवागंतुक छात्रों से विभिन्न गतिविधियां करवाईं। सभी छात्र-छात्राओं ने इस नवागंतुक छात्र स्वागत समारोह में बढ़-चढ़ कर भाग लिया। नवागंतुक श्रेष्ठ छात्र शास्त्री प्रथम वर्ष के छात्र बोधराज को चुना गया। नवागंतुक सर्वश्रेष्ठ छात्रा प्राक शास्त्री प्रथम वर्ष की छात्रा सृजल ठाकुर चुनी गईं। कार्यक्रम में मुख्यातिथि व्यास संस्कृत महाविद्यालय रघुनाथपुर के संस्थापक प्राचार्य डॉ. ओम कुमार शर्मा रहे। उन्होंने कहा कि छात्र हमारे समाज की रीढ़ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राक शास्त्री द्वितीय वर्ष के छात्र आदित्य शर्मा ने महामाई भोटली का भजन पेश किया। शाश्वत शर्मा और साथियों ने श्रीराम जानकी नामक भजन गाकर माहौल को भक्तिमय कर दिया। पलक शर्मा ने शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत किया। मोनिका ने पहाड़ी गीतों पर नृत्य कर तालिया बटोरीं। शास्त्री द्वितीय वर्ष की छात्राओं श्रुति और हिमांशी ने पंजाबी नृत्य किया। इस मौके पर महाविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी स्वामी सकंद कुमार, डॉ. पुरुषोत्तम लाल ठाकुर और छात्र संघ के प्रधान बीना ठाकुर मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें