फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: दो फरवरी से खंड और 18 मार्च को होंगे जिला स्तर के चुनाव

Sat, 11 Jan 2025 11:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू के शास्त्रीनगर में हुई सिविल पेंशनर एसोसिएशन की बैठक। स्त्रोत पेंशनर
विज्ञापन
कुल्लू। सिविल पेंशनर्स एंड सोशल वेलफेयर एसोसिएशन जिला कुल्लू और कुल्लू खंड की मासिक बैठक शुक्रवार को महिला मंडल भवन शास्त्रीनगर में हुई। जिलाध्यक्ष सेस राम ठाकुर उपस्थिति में खंड प्रधान बिहारी लाल भारद्वाज ने इसकी अध्यक्षता की।
विज्ञापन

इस दौरान 90 वर्षीय वरिष्ठ पेंशनर व मुख्य सलाहकार हीरा लाल ठाकुर विशेष तौर उपस्थित रहे। चर्चा से पहले पेंशनरेां ने अपने साथी मोतीराम के निधन पर दो मिनट का मौन रखा।
इस दौरान जिले के सभी खंडों और कुल्लू जिले के चुनाव करवाने पर चर्चा हुई और चुनाव की संभावित तिथियां घोषित की गईं। निरमंड खंड के चुनाव 2 फरवरी को होंगे। आनी खंड के चुनाव 4 फरवरी, मनाली के 5 फरवरी, भुंतर के चुनाव 7 फरवरी, कुल्लू के चुनाव 10 फरवरी, बंजार खंड के चुनाव 11 फरवरी और जिला कुल्लू के चुनाव 18 मार्च 2025 को होंगे। पेंशनरों ने सरकार से लंबित मांगों को पूरा करने का आग्रह किया। जिला अध्यक्ष सेस राम ने कहा कि आगामी बजट सत्र में पेंशनरों के सभी भुगतान करने के लिए बजट का प्रावधान करने की मांग की गई। बैठक में महासचिव मोहर सिंह सीस, वरिष्ठ उप प्रधान योग राज शर्मा, वरिष्ठ उप प्रधान गिरधारी लाल डोगरा, मुख्य सलाहकार मोहर सिंह ठाकुर, अमर चंद ठाकुर, प्रेस सचिव दिले राम ठाकुर, बंजार खंड के प्रधान प्रीतम शर्मा, सुरेश कुमार कतना व ओम प्रकाश शास्त्री मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मलखंब में उज्जैन फिर सिरमौर.... देशभर की 72 यूनिवर्सिटी के खिलाड़ियों में उज्जैन की टीम ने जीता

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें