फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: भाजयुमो ने ढालपुर में निकाली तिरंगा बाइक रैली

विज्ञापन
कुल्लू में हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाषा विभाग कुल्लू द्वारा निकाली गई रैली।-संवाद
विज्ञापन
कुल्लू। जिला मुख्यालय ढालपुर के कॉलेज गेट से भाजपा युवा मोर्चा ने स्वतंत्रता दिवस पर रैली का आयोजन किया। इसका शुभारंभ भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष तिलक राज ने किया। उन्होंने कहा कि यह तिरंगा बाइक रैली उन वीर बलिदानियों की याद में है जिन्होंने आजादी में अपने प्राणों का बलिदान दिया है।
विज्ञापन

कहा कि युवा मोर्चा देश के साथ सूबे के सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में तिरंगा बाइक रैली निकाल रहा है। कहा कि आज पूरा देश तिरंगामय हो गया। भाजपा युवा मोर्चा की यह रैली ढालपुर, सरवरी, अखाड़ा बाजार और रामशिला तक गई। इस दौरान देशभक्ति के गीत भी गूंजे और कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय के नारे लगाए। बाइक रैली में पूर्व सांसद महेश्वर सिंह, नरोत्तम ठाकुर, अमित सूद, दानवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें