लाहौल-स्पीति के ताबो में भाजपा का बूथ परिचय कार्यक्रम में भाग लेते पदाधिकारी व कार्यकर्ता।-संव
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जिला प्रभारी एवं प्रदेश प्रवक्ता अखिलेश कपूर की अध्यक्षता में शनिवार को ताबो और ग्यू बूथों में बूथ परिचय कार्यक्रम हुआ। इसमें पूर्व विधायक रवि ठाकुर ने भी भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित कर पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी दी गई। बूथ स्तर पर मजबूती के लिए चर्चा की गई। रवि ठाकुर ने कहा कि जनता से सीधा संवाद और धार्मिक स्थलों का आध्यात्मिक अनुभव दोनों ही अविस्मरणीय रहे।
उन्होंने ताबो गोंपा के दर्शन भी किए और वहां की शांति एवं आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव लिया। रवि ने कहा कि ताबो जैसे ऐतिहासिक और आध्यात्मिक स्थल क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान हैं। इन्हें संरक्षित और प्रचारित करने की जरूरत है। जिला अध्यक्ष रिगजिन हायरपा समेत मोर्चों के सभी अध्यक्ष और स्थानीय कार्यकर्ता और पार्टी पदाधिकारी भी मौजूद रहे। संवाद