फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंजार का विकास करवाने में सरकार रही विफल

Tue, 23 Feb 2016 09:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
उपमंडल बंजार की समस्याओं को लेकर खाड़ागाड़ वार्ड के जिप सदस्य सुरेंद्र शौरी ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। मंगलवार को सुरेंद्र शौरी के नेतृत्व में पूरे बाजार में एक रैली निकाली गई। जिसमें कई पंचायत प्रतिनिधियों सहित काफी लोगों ने भाग लिया। रैली में एक 15 सूत्रीय प्रमुख समस्याओं को उठाया गया और राज्यपाल को एक ज्ञापन भेजा गया।
विज्ञापन


जनसभा को संबोधित करते हुए भाजयुमो जिला अध्यक्ष और जिला परिषद सदस्य सुरेंद्र शौरी ने कहा कि अब बंजार के विकास के लिए जन आंदोलन होगा जिसमें आम लोगों की सहभागिता बढ़ाई जाएगी। वर्तमान सरकार बंजार के विकास करवाने में असफल रही है। अस्पताल भवन का निर्माण बजट का प्रबंध होने के बावजूद भी नहीं हो रहा है।

सब्जी मंडी के निर्माण के लिए कोई प्रयास नहीं उठाए जा रहे हैं। बंजार में टैक्सी स्टैंड और पार्किंग की सख्त आवश्यकता है, लेकिन सरकार गहरी निंद्रा में सोई है। इस दौरान शिल्ही पंचायत के उपप्रधान मोहर सिंह, तांदी पंचायत के उप प्रधान जगदीश चंद, मशियार पंचायत के प्रधान शिव चंद और पंचायत समिति सदस्य जय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें